Fri. Sep 20th, 2024

28 को जागरूकता शिविर का किया जाएगा आयोजन

logo

समाचार इंडिया/पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल विकासखंड एकेश्वर में 28 जनवरी को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि नालसा द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों की वास्तविक समस्याओं को उनके मध्य जाकर उसकी जानकारी एकत्र कर उसका निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने शिविर में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, पंचायत राज विभाग, जिला विकास विभाग, जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वजल विभाग, जल संस्थान सहित अन्य विभागों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिये। कहा कि शिविरि में लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के फार्म भरवाने तथा आमजनमानस की संबंधित विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *