Fri. Sep 20th, 2024

20 किलो पॉलीथिन पकड़ी, किया दो हजार का चालान

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। बागेश्वर जिले के कपकोट में पॉलीथिन के खिलाफ नगर पंचायत ने एक बार फिर अभियान चलाया। ईओ नवीन कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अभियान चला। कपकोट पुल के पास 20 किलो पॉलीथिन पकड़ी गई। टीम ने मौके पर ही 2000 रुपये का चालान किया। ईओ ने कहा कि पॉलीथिन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी कई दुकानदार इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब और सख्ती होगी। मेले के दौरान भी पॉलीथिन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जो इसका उपयोग करते धरा जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *