Mon. Jun 29th, 2026

नर हाथी का शव मिला

logo

समाचार इंडिया/रामनगर।  रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज के नलनी बीट के कंपार्ट सात में  वन विभाग की टीम को गश्तबक दौरा नर हाथी का दो, तीन दिन पुराना शव मिला। आशंका जताई जा रही है की इस 8 वर्षीय हाथी की मौत बाघ के हमले में हुई है। हाथी का  आधा शव बाघ द्वारा खा लिया गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम  कराकर दफना दिया है । वहीं पूरे मामले में वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है बताया जा रहा है कि हाथी के पिछले हिस्से को बाघ कहां खाया हुआ था प्रथम दृष्टया हाथी की मौत बाघ के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *