पंजाबी कलाकारों के गीतों पर झूम उठे दूनवासी
समाचार इंडिया/देहरादून। नया वर्ष के मौके पर पंजाबी गायक कार जस्सी गिल, बबल राय तथा नबाव तथा वायरस के द्वारा रायपुर स्थित महाराणा स्पोर्ट कॉलेज के सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धूमधाम से आयोजन किया गया। गॉट इवेंट के द्वारा आयोजित इस दौरान पंजाबी गायककारों ने मैदान में बैठे तमाम लोगों को अपनी संगीत के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं उत्तराखंड की गायकी प्रियंका मेहर ने भी उत्तराखंड के गानों से लोगों का दिल जीत लिया देर रात तक चले रंगार रंग सांंस्कृति कार्यक्रमों में लोगोंं ने पंजाबी व उत्तराखंडी गानों का खूब लुफ्त उठाया। इस दौरान पंजाबी कलाकारों ने पंजाबी गाने गाकर दर्शकों को तालियां बचाने को मजबूर कर दिया। साथ ही सभी ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
