Sat. Jun 27th, 2026

6.04 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को 6.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 55 हजार रुपये आंकी है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि सीओ आपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में टीम निरंतर नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है। बीते शुक्रवार की रात वाहन की गहन चेकिंग की गई। समण मंदिर पुल से लगभग 20 मीटर आगे मेहनरबूंगा रोड पर घटबगड़ निवासी मनीष कुमार पुत्र गोपाल राम से पूछताछ की गई। वह भागने की कोशिश करने लगा। उसके कब्जे से 6.04 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी अनुमाति कीमत 55 हजार रुपये है। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसे पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। टीम में कोतवाली कैलाश सिंह नेगी, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, गिरीश बजेली, नरेंद्र गिरी, भुवन प्रसाद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *