Sat. Jun 27th, 2026

जंबूरी में शामिल होंगे रुद्रप्रयाग के 21 स्काउट-गाइड

logo

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग। आगामी 4 से 10 जनवरी तक राजस्थान के पाली-रोहट के निंबली में में आयोजित होने वाली स्काउट/गाइड की 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में जिले से 19 स्काउट-गाइड का दल प्रतिभाग करेंगे। जिला स्काउट सचिव सोमनाथ पोस्ती और जिला स्काउट कमीश्नर शोभा डोभाल के नेतृत्व में दल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गया है। सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन 4 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। इस कार्यक्रम में देशभर के सभी राज्यों के 35 हजार से अधिक स्काउट गाइड प्रतिभाग करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिला स्काउट-गाइड के उप सचिव शीशपाल स‌िंह पंवार ने बताया कि ‌राष्ट्रीय जम्बूरी में शामिल होने के लिए जनपद से 21 सदस्यीय दल रवाना हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *