Sat. Jun 27th, 2026

संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया

समाचार इंडिया/पौड़ी।  उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी व परिवहन विभाग द्वारा आज पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्कूल वाहनों, प्राइवेट वाहनों तथा व्यवसायिक के विरुद्ध संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि चैकिंग अभियान के दौरान बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना टैक्स, बिना हेलमेट, बिना डीएल, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना फिटनेस व ओवरस्पीडिंग सहित विभिन्न अभियोगो में कुल 15 चालान करते हुए कुल 41000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही मौके पर ही सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने तथा हेलमेट का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ व संभागीय प्रावैधिक निरीक्षक आनन्द वर्धन व अन्य मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *