Fri. Sep 20th, 2024

कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। जनपद के गंगोत्री नेशनल पार्क में स्थित नेलांग घाटी में हिम तेंदुओं की चहलकदमी को टीम की सदस्य डॉ रंजना पॉल ने अपने कैमरे में कैद की बताते चलें कि भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यू.आई.आई.) की रिसर्च टीम ने नेलांग घाटी में करीब 65 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। यहां पहली बार टीम के एक रिसर्च स्कॉलर ने हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया। देश का तीसरा सबसे बड़ा गंगोत्री नेशनल पार्क हिम तेंदुएं का प्राकृतिक घर है। यहां हिम तेंदुए के साथ भरल, लाल लोमड़ी, कस्तूरी मृग, भूरा भालू, अरगली भेड़ सहित कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते है। भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम वर्ष 2016 से यहां पर हिम तेंदुओं का अध्ययन कर रही है। इस अध्ययन में अगल-अलग ऊंचाईयों व प्रवास स्थलों पर हिम तेंदुओं की मौजूदगी, गतिविधि के साथ उनके व्यवहार को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। इस साल दिसंबर माह में संस्थान की टीम ने नेलांग घाटी में कैंप लगाया था। इस दौरान यहां नेलांग और जादूंग क्षेत्र में आईटीबीपी और आर्मी के जवानों की मदद से करीब 65 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। टीम की सदस्य डा.रंजना पाल ने हिम तेंदुए की ग‌तिविधि को अपने कैमरे में भी कैद किया। जिससे हिम तेंदुओं की गतिविधियों के साथ नई जानकारी मिलने की उम्मीदें हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *