Sun. Jun 28th, 2026

उत्तरकाशी में भूकम्प के झटके

समाचार इंडिया।उत्तरकाशी। देहरादून। उत्तरकाशी जिले में  देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। एक बार फिर राज्य के उत्तरकाशी जिले में आज तड़के करीब  2 बजकर 19 मिनट पर भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 3 दशमलव एक मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के  अनुसार भूकंप अक्षांश 30.87 था और देशांतर 78.19 था। वही भूकंप की गहराई पृथ्वी से 5 किलोमीटर नीचे था। आपदा प्रबंधन के अनुसार भूकम्प से  जान- माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *