Sat. Sep 21st, 2024

सिक्किम में  शहीद उत्तराखण्ड का जवान

समाचार इंडिया। देहरादून। सिक्किम में  हुए वाहन हादसे में शहीद हुए उत्तराखण्ड के जवान का शव आज उनके निवास स्थान पर पहुँचने की संभावना है। शुक्रवार को सेना का वाहन पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 16 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले के पय्यापौड़ी गांव निवासी जवान रवींद्र सिंह  थापा (33) पुत्र स्व. भवान सिंह भी शहीद हो गए थे। मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले रवींद्र सिंह का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है। रवींद्र सिंह के बड़े भाई लोकेंद्र भी सेना में तैनात है, जबकि छोटा भाई दशरथ थापा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं।  जीआईसी पय्यापौड़ी से 12वीं करने के बाद  सेना में भर्ती हो गए थे। परिवार में पत्नी कमला देवी,  बेटा पीयूष (10) और एक बेटी इशिका (3) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *