Sat. Sep 21st, 2024

प्रीती नेगी ने रचा इतिहास

समाचार इंडिया। रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग की युवती ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फतह कर जनपद और  प्रदेश का नाम रोशन किया है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तेवड़ी गांव निवासी प्रीति नेगी ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारों तक साइकिल से यात्रा पूरी कर इतिहास रचा है। प्रीति ने साइकिल से तीन   तीन दिन में  चोटी फतह की है। यह उपलब्धि हासिल कर करके प्रीती ने पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकार्ड भी तोड़ा है। प्रीति के पिता सेना राजपाल में हवलदार  थे। वर्ष 2002 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में वे शहीद हो गए थे। इस वर्ष अक्तूबर माह में प्रीति ने हरिद्वार से केदारनाथ तक  की साइकिल से यात्रा की थी। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रीति की इस उपलब्धि से पूरे जनपद को देश ही नहीं दुनिया में नई पहचान मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *