Sat. Jun 6th, 2026

डॉक्टर कौशल बने भरसार विवि पौड़ी के कुलपति

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डॉ. परविंदर कौशल को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (भरसार) पौड़ी गढ़वाल  कुलपति नियुक्त किया है। राजभवन की ओर से  अधिसूचना  जारी कर दिए गए हैं।  डॉ. कौशल सोलन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश और
झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। डॉ. कौशल ने डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय से वर्ष 1978 में एमएससी की है। 1987 में उन्होंने  यूनिवर्सिटी ऑफ नैंसी फ्रांस से फॉरेस्ट्री में पीएचडी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *