Sat. Sep 21st, 2024

पॉलिटेक्निक के पास शव मिला

logo

समाचार इंडिया।हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पोलीटेक्निक कालेज के पास लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का पता चलेगा। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सूचना पर पोलीटैक्निक कालेज के पास से शव कब्जे में लिया। शिनाख्त के प्रयास किये गये पर शिनाख्त नहीं हो पायी। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मौत हदय गति रूकने से मानी जा रही है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये है। पुलिस ने जनपद के सभी थानों को फोटो के साथ अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *