Fri. Jun 5th, 2026

धरने पर बैठे नाराज ग्रामीण

समाचार इंडिया। हल्द्वानी। नैनीताल विकासखंड के सूर्यागांव के लोगों का उत्पीड़न कर उनकी भूमि पर कब्जा करने के आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार से बुद्ध पार्क में धरना शुरू कर दिया है। भीम फोर्स के राजेश राज अंबेडकर के नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कालाढूंगी के पूर्व बसपा प्रत्याशी सुंदर लाल आर्य द्वारा ग्रामीणों का उत्पीड़न किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित प्रशासन के  अधिकारियों से की गई। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे दबंग के हौसले सातवें आसमान पर है और दबंग के बढ़ते हौसले के चलते ग्रामीण त्रस्त हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इतना ही नहीं पुलिस उल्टे प्रभावशाली दबंग के दबाव में ग्रामीणों को डरा धमकाकर दबंग से राजीनामा करने का प्रेशर बना रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपित सुंदर ने गांव के अनाथ बच्चों का मकान तोड़कर उनकी चार नाली भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूमि को मुक्त कराकर वास्तविक हकदार को उसकी भूमि दिलाए जाने और आरोपी दबंग के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग दोहराई है। आज धरने पर गोविंद राम, जितेंद्र आर्य, किशोरी लाल, अजय आर्य, संगीता, सोनी, जया देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *