Sat. Sep 21st, 2024

पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

logo

समाचार इंडिया/कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम में हुए 24 लाख रुपये की घोटाले मामले में पार्षद को गिरफ्तार करने से नाराज कोटद्वार नगर निगम के पार्षदों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एएसपी दफ्तर के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।  वही शासन ने कोटद्वार के नगर आयुक्त का तबादला कर दिया गया है। गौरतलब है कि विगत दिनों 24 लाख रुपये के हेरफेर के मामले ने पुलिस ने एक महिला ठेकेदार के साथ ही पार्षद कुलदीप सिंह कम्बोज को गिरफ्तार किया था। अपने साथी की गिरफ्तारी से नाराज  कोटद्वार नगर निगम के पार्षदों ने एएसपी कोटद्वार कार्यालय के बाहर पुलिस के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई से नाराज होकर  प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने  मामले में मुख्य आरोपित नगर निगम के तत्कालीन लेखाधिकारी और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।  वहीं देर शाम कोटद्वार के नगर आयुक्त  किशन सिंह नेगी को हटा दिया है और उनकी जगह वैभव गुप्ता को कोटद्वार का नया  नगर आयुक्त बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *