Sun. Jun 7th, 2026

स्पेशल ट्रेनिंग के दौरान शहीद हुआ जवान

गोपेश्वर। समाचार इंडिया। गोपेश्वर। स्पेशल ट्रेनिंग के दौरान चमोली जिले का युवा शहीद हो गया। जवान की शहादत से नारायणबगड़ ब्लाक के कंसोला गांव  में मातम पसर गया है। कंसोला निवासी गढवाल राइफल्स के जवान सूरज सिंह की मौत की खबर से  इलाके में मातम पसर गया है। कंसोला की प्रधान कमला देवी ने बताया कि सूरज की पंजाब के भटिंडा में स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। कंसोला गांव का 25 वर्षीय सूरज सिंह 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात था। सेना ने मौत की खबर परिजनों को दी है। मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। दिवंगत सैनिक का पार्थिव शरीर रविवार को गांव लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *