थाना परिसर में गोष्ठी का आयोजन

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी सबूतों के आधार पर की जा सकती है तथा हर व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकारों के लिए सजग होना पडे़गा। थानाध्यक्ष गुप्तकाशी अजय कुमार जाटव ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति के लिए समानता का अधिकार है तथा व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए सजग होने की जरूरत है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति ऐप लॉन्च किया गया है तथा महिलायें अपनी सुरक्षा के लिए ऐप पर शिकायत दर्ज कर सकती है। गोष्ठी में एस आई सुरेश चन्द बलूणी, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने भी विचार रखे। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, नवदीप नेगी, कर्मवीर कुवर, गोविन्द पंवार, दौलत सिंह पंवार, कुलदीप सिंह, वन्दना, मधु, संजय सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व व्यापारी मौजूद थे।
लक्ष्मण सिंह नेगी
