Sat. Sep 21st, 2024

खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर कर रहा था शादी, गिरफ्तार

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। शादी करने के लिए होटल में पहुंचे दूल्हे की पोल उस समय खुल गई जब दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की कुंडली निकलवा दी। युवक द्वारा सेना में खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर डेंटिस्ट से शादी करने जा रहे युवक की फेरे से कुछ मिनट पहले पोल खुल गई। इसके बाद  दुल्हन बनी   डॉक्टर युवती ने  शादी से इंकार कर दिया और युवक के खिलाफ पुलिस  में तहरीर दी जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आजकल हर कोई आभासी दुनिया मे जी रहा है और शादी जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील  मुद्दों पर युवक युवतियां बड़े बुजुर्गों घर परिवार के सदस्यों की राय लेने के बजाय बेबसाइट और मैट्री मोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम में युवती (डेंटिस्ट) का सहारा ले रहे हैं या फिर मनमर्जी से बिना सोचे समझे अपनी मर्जी से शादियां कर रहे हैं, जो कि आने वाले समय में उनके लिए खतरा बन सकती है। ऐसा ही वाक्य देहरादून की  एक दांतों के डॉक्टर के साथ हुआ। शुक्र है ठीक समय पर युवती के रिश्तेदार ने जानकारी जुटा ली और  युवक की पोल खुल गई, नहीं तो युवती का भविष्य गर्त में चला जाता। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी के अनुसार देहरादून की एक युवती की मुलाकात मोहकमपुर निवासी रोहित राणा से मैट्री मोनियल साइट के जरिए हुई। दोनों में लंबी बातचीत होती रहती थी। रोहित ने को खुद को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताया था पिछले कई साल से दोनों बातचीत करने के साथ ही  दोनों के बीच मुलाकातें भी होती थी।  इस बीच दोनों ने शादी करने का फ़ैसला लिया। शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में शादी  थी।  डॉक्टर दुल्हन के हाथों में मेहंदी सज गई थी और लेनदेन का सारा सामान भी खरीद लिया गया था। शादी में दुल्हन पक्ष से काफी रिश्तेदार आए हुए थे, जबकि दूल्हा पक्ष से सिर्फ दूल्हे के कुछ दोस्त, और परिजन  ही आए थे। इस पर दुल्हन पक्ष के  एक रिश्तेदार को दूल्हे पर संदेह  हुआ जो कि खुद सेना में था।  इसके बाद दुल्हन के रिश्तेदार ने दूल्हे से  जानकारी ली और तुरंत दूल्हे के पल्टन से संपर्क साधा पूछताछ में पता चला कि उक्त पलटन में रोहित राणा नाम का कोई भी लेफ्टिनेंट कर्नल नहीं है। इसके बाद यह बात उन्होंने दुल्हन पक्ष को बता दी। आरोपित की पोल खुलने पर दुल्हन बनी डॉक्टर के अरमानों पर पानी फिर गया। उसने शादी करने से इन्कार कर दिया और उसके खिलाफ तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि युवती दांतों की डाक्टर (डेंटिस्ट) है, जिसका देहरादून में अपना क्लीनिक है। आरोपित रोहित मूल रूप से रुद्रप्रयाग के कालीमठ का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *