Mon. Apr 13th, 2026

मठाधीश पंडित अनुसूया प्रसाद बेंजवाल का निधन

logo

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी घाटी के आराध्य महर्षि अगस्त्य मन्दिर के मठाधीश पंडित अनुसूया प्रसाद बेंजवाल(65) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से घाटी में शोक की लहर छा गई है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और देहरादून में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मन्दाकिनी तट पर उनके पैत्रिक घाट पुराना देवल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर अनुसूया बेंजवाल के निधन पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व राज्यमंत्री अशोक खत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अरूणा बेंजवाल, अगस्त्य आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, केदारनाथ बद्रीनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, पूर्व प्रमुख विनोद चंद, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, सरपंच नाकोट हर्षवर्धन बेंजवाल, पूर्व प्रधान नाकोट बलवीर लाल, पूर्व प्रमुख प्रधान संगठन विक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, नपंसभासद दिनेश बेंजवाल, उमा भट्ट, राजेश नेगी, पूर्व प्रधान कुँवरलाल, पूर्व दायित्वधारी बीना बिष्ट सहित अनेक लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *