Sat. Sep 21st, 2024

महाकवि कालिदास समारोह का हुआ समापन

समाचार इंडिया/ऊखीमठ। महाकवि कालिदास जन्म भू स्मारक समिति कविल्ठा कालीमठ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय महाकवि कालिदास समारोह रंगारंग सांस्कृतिक व विद्वान आचार्यों के शोध वाचन के समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर केन्द्रीय गढ़वाल विश्व विद्यालय संस्कृत विभाग प्राचार्य डा0 आशुतोष गुप्ता वर्ष 2022 कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया।

कालीमठ घाटी के कविल्ठा में आयोजित तीन दिवसीय महाकवि कालिदास सम्मान समारोह के आयोजन से क्षेत्र में रौनक बनी रही तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों व ग्रामीणों ने समारोह में बढ़ – चढकर भागीदारी की। तीन दिवसीय महाकवि कालिदास सम्मान समारोह के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए गढ़वाल विश्व विद्यालय के कुल सचिव डा0 अजय खण्डूरी ने कहा कि महाकवि कालिदास का हिमालय के प्रति अगाध प्रेम रहा है तथा उन्होंने विभिन्न संस्कृत महाकाव्यों में हिमालय की महिमा का गुणगान विस्तृत तरीके से किया है। डा0 नित्यानंद पोखरियाल, डा0 यशोदा खण्डूरी, डा0 भानु प्रताप डिमरी व कवियत्री उपासना सेमवाल ने भी महाकवि कालिदास की संस्कृत महाकाव्यों का विस्तृत वर्णन किया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्कृत निदेशक एस पी खाली ने कहा कि महाकवि कालिदास सम्मान समारोह को भव्य रूप देने के लिए पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग व प्रदेश सरकार को भी पहल करने की जरूरत है। समापन समारोह का संचालन महामंत्री सुरेशानन्द गौड़ ने किया। सम्मान समारोह के समापन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कविल्ठा, सरस्वती शिशु मन्दिर व कोटमा, महिला मंगल दल कोटमा, कालीमठ व शैलजा सामाजिक ग्रुप पौड़ी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया।

इस मौके पर अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी, प्रधान अरविन्द राणा, महेश चन्द्र सती, मनवर सिंह चौहान, बलवन्त सिंह रावत, रमेशचन्द्र भटट्, राम लाल आर्य, योगेन्द्र सिंह रावत, कुलदीप रावत, मुकन्दी सिंह सत्कारी, सुरेन्द्र सिंह सत्कारी, त्रिलोक सिंह रावत, कृपाल सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह सत्कारी, प्रबल सिंह रावत, रामचन्द्र सिंह राणा, दलीप सिंह रावत, चन्द्र प्रकाश गौड़, सदानन्द कोटवाल, बचन सिंह रावत विनीता राणा, भामा देवी गौड़, प्रियंका देवी सहित विभिन्न क्षेत्रों के साहित्यकार, संगीतकार, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थेे।

लक्ष्मण सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *