Fri. Apr 10th, 2026

शिकायतों के निस्तारण के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून में अधिकारियों को जिलास्तर पर महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए आंतरिक शिकायत कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 पर्वतीय जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए जल्द वर्किंग छात्रावास बनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं के लिए चल रही सभी योजनाओं की निगरानी की जाए और उन्हें नौकरी के लिए सुरक्षित माहौल दिया जाए। साथ ही श्रीमती रतूड़ी ने पुलिस अधीक्षकों की बैठक में कहा कि राज्य में कामकाजी महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए शासन और जिला प्रशासन को प्री-एक्टिव मोड़ पर कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *