Sat. Apr 11th, 2026

बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के समय करीब दो हजार से अधिक तीर्थयात्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के जवान सेना के बैंड के साथ मौजूद रहे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान हो गई है। डोली यात्रा कल मुखबा पहुंचेगी। गंगोत्री मंदिर के रावल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर 12 बजकर एक मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए गए हैं। धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा को शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए रवाना कर दिया गया है। सेमवाल ने कहा कि शीतकाल के छह माह मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *