Sat. Apr 11th, 2026

वन विभाग की जमीन खरीदने के आरोप में मुकदमा दर्ज

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 
पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू पर अवैध रूप से वन विभाग की जमीन खरीदने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा शासन की संस्तुति के बाद दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को राजपुर थाना में पूर्व डीजीपी समेत कुल 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सरकार की इस कार्रवाई पर पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले रवींद्र जुगरान ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताते हुए कहा कि 10 साल भले ही लगे हों लेकिन राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार ने मुकदमा दर्ज किया है, उम्मीद है कि उस पर जांच भी सही दिशा में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *