Fri. Apr 10th, 2026

आलूखेत पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री, जाना पीड़ितों का हाल

समाचार इंडिया। नैनीताल। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और क्षेत्रीय विधायक  सरिता आर्य ने शुक्रवार को आलूखेत जाकर आपदा ग्रस्त गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी राहुल साह ने मंत्री को आपदा क्षेत्र में अब तक कि गयी कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल एवं स्थानीय बरातघर में रहने की व्यवस्था की गई है। गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है।भट्ट ने  उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा, सिंचाई,लोक निर्माण, भूमि संरक्षण, उद्यान ,वन विभागों एवं भूवैज्ञानिक के साथ आपदा क्षेत्र में कैसे कार्य किया जा सके के संबंध में आवश्यक बैठक करे। उन्होंने  तत्काल आपदा प्रभावित क्षेत्र में आपदा मद के अंतर्गत शीघ्र अति शीघ्र कार्य प्लान बनाते हुए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।   भट्ट ने उधान अधिकारी  को आपदाग्रस्त क्षेत्र में अधिक से अधिक पौध का रोपण करने के निर्देश दिए ताकि, भूस्खलन क्षेत्र को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *