Sat. Sep 21st, 2024

धामी के नेतृत्व में विकास के पथ पर बढ़ रहा प्रदेश : चमोली

समाचार इंडिया। देहरादून। धर्मपुर के विधायक ने कहा कि भाजपा के शासन में भृष्टाचारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही बड़े ओहदे पर क्यों बैठा हो।  चमोली ने  कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में प्रदेश में विकास की बयार बहने के साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है, और प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त की ओर बढ़ रहा है।  आज भाजपा महानगर कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए  विधायक चमोली ने कहा कि यूके एस एस एस सी के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी साबित करती है कि दोषी कितना भी बड़ा  क्यों न हो वह छूटेगा नही। भाजपा राज में भ्रष्टाचारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितने ही बड़े ओहदे पर क्यों न  बैठा हो। चमोली ने कहा कि स्नातक भर्ती पेपर लीक मामले में 42 गिरफ्तारियां हुई है जिनमें 21 के खिलाफ गैंगस्टर एक्टर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा साहस दिखाया है। विधायक चमोली ने राज्य सरकार उपलब्धियां  गिनाईं। उन्होंने बखा की हमारी सरकार ने गढ़वाल कुमाऊं की दूरी कम करने हेतु अफजलगढ़ बाईपास के निर्माण,  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना , टनकपुर बागेश्वर एवं डोईवाला से गंगोत्री, यमुनोत्री रेल लाइन हेतु सर्वे, राज्य में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टावर की स्वीकृति, चारधाम सर्किट के अंतर्गत सभी मंदिरों एवं गुरुद्वारों में भौतिक ढांचे एवं परिवहन सुविधाओं में विस्तार आदि परियोजना पर अमलीय जामा पहनाया और इन पर तेज़ी से कार्य हो रहा है।  उन्होंने कहा की सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे निर्माण तथा वोकल फार लोकल पर आधारित एक जनपद दो उत्पाद योजना, किसानों की लिए 3 लाख रुपए तक बिना ब्याज का ऋण, 80% सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराने हेतु फार्म मशीनरी बैंक योजना आरंभ की है तथा राज्य सरकार की और अनेक सफल योजनाएं शुरू की है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि  राज्य में पुष्कर धामी एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार प्रदेश और देश का चहुमुंखी विकास  कर जनता का निरंतर आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य दोनों जगह भाजपा सरकार होने का लाभ उत्तराखंड को निरंतर मिल रहा है। पत्रकार वार्ता में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल , कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर , मंडल अध्यक्ष विजय थापा, धर्मपाल रावत, संदीप मुखर्जी, विजय भट्ट उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *