Sat. Sep 21st, 2024

बोहरा गांव के भूस्खलन क्षेत्र का किया दौरा

समाचार इंडिया। नैनीताल। विगत दिनों बारिश के कारण रामगढ क्षेत्र के बोहरा गांव में भूस्खलन क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने निरीक्षण किया। भूस्खलन के कारण बोहरा गांव में 8 परिवार प्रभावित हुये हैं। अपर जिलाधिकारी ने 8 परिवारों के विस्थापन हेतु प्रभावित परिवारों द्वारा बताई गई भूमि का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार नैनीताल को निर्देश दिये कि भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को उक्त भूमि का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने को कहा।
इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा आलूखेत निकट कैलाखान में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। आलूखेत में 12 परिवारों के भवन के निकट भूस्खलन होने पर श्री जोशी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को भूस्खलन के रोकथाम हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश मौके पर दिये, ताकि शीघ्र धनआवंटन की कार्यवाही कर भूस्खलन को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *