Fri. Apr 10th, 2026

बोर्ड परीक्षा के लिए 140 परीक्षा केंद्र चिन्हित

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। पौड़ी जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 140 परीक्षा केंद्र चिन्हित किये हैं, जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। 10वीं और 12वीं की 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर आज जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य शिक्षाधिकारी डॉक्टर आंनद भारद्धाज ने कहा कि जिले में पूर्व की अपेक्षा इस बार 28 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं जबकि 3 नये केंद्र बनाये गये हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि संकलन केंद्रों, मूल्यांकन केंद्रों और परीक्षा के समय परीक्षा की गोपनीय सामग्री को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय जितनी सुरक्षा कर्मियों की जरूरत होगी उसका डाटा तैयार कर पुलिस को इसकी सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *