Fri. Apr 10th, 2026

माॅडल शिक्षण संस्थान के रूप में राजकीय कॉलेजों को किया जायेगा तैयार

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश में एक राज्य विश्वविद्यालय को अन्तरराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय बनाने के लिए जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। विद्याालयी और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान डाक्टर रावत ने कहा कि प्रदेश के दर्जन भर राजकीय कालेजों को माॅडल शिक्षण संस्थान के रूप में तैयार किया जाएगा। जिसकी कार्य योजना बनाकर केंद्रीय शिक्षामंत्री के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रूसा के तहल राजकीय विश्वविद्यालयों- कालेजों में शोध कार्यों एवं सूचना प्रोद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से अतरिक्त बजट की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *