Fri. Apr 10th, 2026

भव्य रूप में होगा गौचर मेले का आयोजन

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। गौचर मेले में इस बार राज्य की लोक संस्कृति की आकर्षक झलक के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में मेले को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार मेले को भव्य रूप में आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने मेला समिति से जुड़े अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि गौचर मेला हमारी परम्पराओं से जुड़ा मेला है। हमारी संस्कृति एवं परम्परों को ध्यान में रखते हुए मेले को भव्यता प्रदान की जाए। साथ ही मेले के दौरान लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *