Fri. Apr 10th, 2026

औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का किया लोकार्पण

समाचार इंडिया/देहरादून। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक प्राकृतिक संपदाएं हैं। उत्तराखण्ड आयुष, योग धर्म और संस्कृति की भूमि के साथ ही अब उद्योगों की भूमि बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 300 औषधि निर्माता कम्पनियां कार्य कर रही हैं और हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औषधि निर्माता कंपनियों को हर संभव मदद देगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में औषधि निर्माता कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किये जा रहे और लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *