Fri. Apr 10th, 2026

अजय भट्ट ने पुल के निर्माण का कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

समाचार इंडिया/देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खैरना कोसी पुल का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने निर्माणदाई संस्था को नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह तक पुल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट 1003.77 लाख की लागत से केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत खैरना कोसी पुल का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने बारीकी से पुल का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही पुल का निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए, इस दौरान निर्माण दाई संस्था ने नवंबर महीने के द्वितीय सप्ताह तक पुल का काम पूर्ण करने को कहा है। जिस पर केंद्रीय मंत्री सिर्फ ने कहा कि आवागमन की दृष्टि से केंद्र सरकार द्वारा 1003.77 लाख की लागत से बनाए जा रहे पुल को गुणवत्ता से परिपूर्ण रखा गया है साथ ही जल्द से जल्द जनता के लिए इस पुल को समर्पित किया जाएगा। इससे पूर्व भट्ट का खैरना पहुंचने पर स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने स्वागत किया। इसके अलावा भट्ट गर्म पानी में स्थानीय कार्यकर्ताओं व आम जनता से मिले, जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *