Fri. Apr 10th, 2026

कोटद्वार- दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 वाहनों का चालान

समाचार इंडिया/पौड़ी। परिवाहन विभाग के परिवहन कर अधिकारी कोटद्वार एवं संभागीय निरीक्षक ( प्राविधिक ) कोटद्वार के द्वारा कोटद्वार- दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त चेकिंग कर 15 वाहनों के चालान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत किये गए। साथ ही आने जाने वाली बसों एवम छोटे वाहनों को रोककर उनकी यांत्रिक एवं भौतिक दशा की जाँच की गई। सभी वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यह सख्त चेतावनी दी गयी कि किसी भी दशा में वाहनों में अतिरिक्त सवारी न बैठाई जाए एवं स्वयं भी वाहन को चलाने से पूर्व उसकी यांत्रिक एवं भौतिक दशा की जांच की जाए। इसके पूर्व दिनांक 11/10/2022 को उपजिलाधिकारी सतपुली के साथ परिवहन कर अधिकारी कोटद्वार ने संयुक्त चेकिंग कर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किये गए तथा सभी चालकों एवं वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गयी कि किसी भी स्थिति में अतिरिक्त सवारियां न ढोई जाए।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *