Sat. Sep 21st, 2024

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत

समाचार इंडिया/बागेश्वर। बागेश्वर जिले के  बागेश्वर दफौट मोटर मार्ग पर देर रात रामलीला देखकर घर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार दफौटी के चार युवक पास के ही गांव में रामलीला देखने गए थे। रात पौने  दो बजे रामलीला देखकर वह अल्टो कार संख्या यूके- 02 ए 3030  से घर लौट  रहे थे। जैसे ही वह  दफौट मोटर मार्ग में बिलौना-दफौट पुलिस लाइन बाईपास मोटर के पास पहुंचे उनकी कार खाई में गिर गई।  सूचना पर पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने और  पहाड़ी चट्टान के चलते रेस्क्यू टीम को राहत एवं बचाव अभियान चलाने में  काफी जदोजहद करनी पड़ी। हादसे में विजय सिह(23) पुत्र सुरेश सिह सिमतोली, रोहित सिंह(20) पुत्र भूपाल सिंह ,सुनील सिह(21) पुत्र सरेश  सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार(35) पुत्र पूरन सिंह ग्राम सिमतोली दफौट  गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *