Fri. Apr 10th, 2026

अजय भट्ट ने रामनवमी और दशहरे की दी शुभकामनाएं

समाचार इंडिया/देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देश व प्रदेश वासियों को रामनवमी व दशहरे की शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की है। भट्ट ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत व बुराई पर अच्छाई की जीत के इस त्यौहार को हम सब हर्षोल्लास के साथ मनाएं और यह त्यौहार समस्त देश व प्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली लाए ऐसी वह कामना करते हैं। श्री भट्ट ने कहा कि नवरात्रि, राम नवमी और दशहरा से लेकर दीपावली तक हमारे देश में विभिन्न त्योहारों के महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हमारे मेले, महोत्सव और त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं उन्होंने इन त्योहारों को प्रेम भाईचारे आपसी सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *