Fri. Apr 10th, 2026

पहाड़ी वेशभूषा में दिखे अभिनेता नाना पाटेकर

समाचार इंडिया/देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों उत्तराखंड में हैं। वह यहां पर एक मराठी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने और केदारनाथ के दर्शन करने के बाद अभिनेता नाना पाटेकर ने सोमवार को राजधानी देहरादून में दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय के पास आरोग्यधाम अस्पताल में अपनी फिल्म की शूटिंग की। फिल्म की शूटिंग के दौरान अस्पताल के प्रबंध निदेशक व प्रसिद्ध गेस्ट्रोलाजिस्ट डा. विपुल कंडवाल से मुलाकात के दौरान नाना पाटेकर ठेड पहाड़ी अंदाज में दिखे। सिर पर काली पहाड़ी टोपी व कुर्ता पहनकर वह डा. कंडवाल से मिले। इस दौरान उनके साथ जो सह कलाकार थे वह भी पहाड़ी वेशभूषा में दिखे। बताया गया कि नाना पाटेकर ने अस्पताल में करीब आंधे घंटे तक फिल्म की शूटिंग की। जैसे ही लोगों तक यह सूचना पहुंची कि नाना अस्पताल में शूटिंग करने पहुंचे हुए हैं तो अस्पताल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *