Sat. Sep 21st, 2024

कार्यालयों में मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज 2 अक्टूबर को जनपद भर के समस्त कार्यालयों में सादगी से मनायी गयी। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया व महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर संस्कृति विभाग एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी की छात्राओं द्वारा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए, पीर पराई जाने रे” और “रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” की सुंदर प्रस्तुति भी दी गई।
गांधी पार्क कण्डोलिया में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे एवं नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, अ0अ0 नगर पालिका प्रदीप बिष्ट, सहित अन्य गणमान्य ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी के जीवन मूल्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश आम जनमानस को दिया है। कहा कि महात्मा गांधी ने कई संघर्षों के बाद भी अपना आत्मबल नहीं खोया और आगे बढ़ते गए। कहा कि हमें उनके विचार, आदर्श अपने जीवन में उतारने चाहिए और छोटी-छोटी कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी  और शास्त्री  के विचार, उनके आदर्श, जीवन जीने का मूल्य, सादगी, विनम्रता इत्यादि हमारे लिए धरोहर है। वहीं गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलों, विकासखण्डों, स्कूलों एवं सभी कार्यालयों, भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने अपने कार्यालय परिसर तथा जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने विकास भवन कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *