Sat. Sep 21st, 2024

महाधिवेशन की तैयारियों में जुटी उपपा

logo

समाचार इंडिया। अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के आगामी सात व आठ अक्टूबर को रामनगर स्थित अग्रवाल सभा भवन में होने वाले होने छठे द्विवार्षिक महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई। देवभूमि व्यापार मंडल कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। आयोजन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन के पहले सत्र खुला सत्र होगा जिसमें देश के जन आंदोलनों, किसान, मजदूर संगठनों के जानी-मानी हस्तियां खुले सत्र में अपना संबोधन करेंगे ,बाकी चार सत्रों में पार्टी की राजनीतिक, आर्थिक, वैश्विक प्रस्तावों के साथ साथ द्विवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव कर आगे के दो साल का रोड मैप तैयार करेगी। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उपपा उत्तराखंड की एकमात्र क्षेत्रीय, विश्वसनीय पार्टी है जो उत्तराखंड राज्य के सपनों को साकार करने की क्षमता रखती है। उपपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि समाज की संघर्षशील ईमानदार लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों में दिल्ली की कठपुतली सरकारों ने उत्तराखंड बर्बाद कर दिया है। प्राकृतिक संसाधनों की लूट, भ्रष्टाचार, भर्तियों के घोटाले हो रहे हैं और कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। प्रदेश सरकार जन मुद्दों को लेकर संवेदनहीन है बेरोजगार युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर जबरदस्त ठगी की जा रही है। उपपा नेताओं ने कहा इसके लिए राज्य की क्षेत्रीय राजनीतिक दल भी जिम्मेदार हैं जिन्होंने अपने सत्ता सुख के लिए कांग्रेस – भाजपा की सरकारों में शामिल होकर राज्य की जनता के साथ विश्वासघात किया है जिसका खामियाजा आज पूरा उत्तराखंड भोग रहा है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की स्थापना के 13 वर्षों में उपपा ने अपने संघर्षों के बल पर नई पहचान बनाई है। सात और आठ अक्टूबर को होने वाला महाधिवेशन पार्टी के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण होगा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने रामनगर की जनता से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *