Mon. May 4th, 2026

अधेड़ ने बेटे के वियोग में फांसी लगाकर जान दी

समाचार इंडिया। देहरादून। देहरादून के अपर रायपुर में एक माह पूर्व जिस कमरे में बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, उसी कमरे में पिता ने भी फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।  जानकारी के अनुसार अपर रायपुर में कुंवर सिंह पंवार (55) पुत्र रतन सिंह पंवार ने कमरे में पंखे के कुंडे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली।  करीब एक माह पूर्व इनके बेटे विजेन्दर पंवार उर्फ अंकित ने भी इसी कमरे में फांसी लगाकर जान दी थी। परिजनों के मुताबिक वह बेटे की मौत के बाद अवसाद में थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *