Fri. May 1st, 2026

पदोन्नति के लिए होगी विभागीय परीक्षा

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग में अब प्राचार्य के आधे पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा होगी। प्रदेश कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सचिव गोपन व कार्मिक शैलेश बगोली ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सृजित 932 पद के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन नहीं होने पर अब प्राचार्य पद के लिए 50 प्रतिशत पदोन्नति  वरिष्ठता के आधार पर एवं शेष 50 प्रतिशत पदों पर प्रधानाध्यापकों एवं प्रवक्ता में से समिति विभागीय परीक्षा द्वारा चयन किया जाएगा। कैबिनेट ने यह फैसला भी लिया कि राजकीय नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेर, ऊधमसिंहनगर में निर्माण एवं संचालन कार्य पीपीपी मोड से सोसायटी मोड के तहत किया जाएगा।़तकनीकी शिक्षा प्राविधिक परिषद्, रूड़की के अंतर्गत स्थापित संयुक्त प्रवेश परीक्षा एवं प्रशिक्षण अनुसंधान विकास प्रकोष्ठ का नाम, रुड़की में शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान बनाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *