Sat. Sep 21st, 2024

‘‘वुमेन जूडो टूर्नामेंट’’ का किया शुभारम्भ

समाचार इंडिया/देहरादून।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज देहरादून में  खेलो इंडिया के अन्तर्गत नॉर्थ जोन ‘‘वुमेन जूडो टूर्नामेंट’’ का शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगिता 6 से 9 सितम्बर तक चलेगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेलो इंडिया मुहिम खेलों के प्रति जागरुकता लाने के लिए एक बड़ी पहल है। इसके तहत देश के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है जिसमें खेल भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और शक्तिशाली भारत बनने के लिए हमें खेलों में भी नये मुकाम हासिल करने होंगे और हम इस क्षेत्र में आगे बढ़  रहे हैं। उन्होंने कहा की भारत की बेटियों की ताकत पूरी दुनिया देख रही हैऔर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए बड़़ा योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मंजिल को पाने के लिए हमेशा लक्ष्य ऊँचा रखें और कड़ी मेहनत करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल(रि.) शम्मी सब्रवाल, उत्तराखण्ड जूडो एसोसिएशन के चेयरमैन यशवीर सिंह, महासचिव सतीश शर्मा, चेयरमैन देहरादून जूडो एसोसिएशन जिला देहरादून प्रेम कश्यप सहित विभिन्न पदाधिकारी और टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बालिकाएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *