Fri. Apr 10th, 2026

नहाने गए दो युवक डूबे

समाचार इंडिया/ अल्मोड़ा। बारिश के चलते इन दिनों नदी नाले उफान पर है। गरमपानी से लगे भुजान के पास नदी में नहाने के दौरान दो युवक बह गए। जिसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरा युवक लापता चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को दो युवक रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे में भुजान के पास नहाने के लिए नदी में उतरे। कोसी नदी इन दिनों उफान पर है। इस दौरान दोनों युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। युवकों की बहने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच पड़ा। सूचना के बाद एसडीआरएफ व पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर बढेरी क्षेत्र में नदी के बीचों-बीच एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के बीचो बीच फंसे शव को बाहर निकालने की जद्दोजहद शुरू कर दी गई है अभी दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान रवि कुमार 25 साल, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। जबकि उसका साथी संजय पांडे 21 साल लापता चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है। राजू वायु सेना के भवाली स्थित कार्यालय में ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्यरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *