मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो सात अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
