Sat. Sep 21st, 2024

मुख्यमंत्री ने युगपुरुष अटल विहारी को किया नमन

समाचार इंडिया/ देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट स्थित उनके स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल  को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर ले जाने वाले युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *