Sat. Sep 21st, 2024

देश को शिखर पर ले जाने में योगदान दे : धामी

समाचार इंडिया/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ  पर आज सुबह मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। और राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को सर्वश्रेष्ठ और ऊंचाई पर ले जाने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने  प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *