Sat. Sep 21st, 2024

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में पहुंचे प्रीतम सिंह का किया स्वागत

logo

समाचार इंडिया/थत्यूड। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । सुकत्यांडा में अपने हाथों में तिरंगा लिए कांग्रेस जन तिरंगा पद यात्रा थत्यूड बाजार होते हुई ब्लॉक मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस का देश को स्वतंत्र करवाने में महत्वपूर्ण योगदान है। स्वतंत्रता के आंदोलन में कांग्रेस ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई आज विघटनकारी साम्प्रदायिक ताकतों से खतरा है आज देश को धर्म जाति सम्प्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। महंगाई बेरोजगारी स्वास्थ्य जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बावन साल में तिरंगा झंडा नही फहराया आज वो भी तिरंगा फहरा रहे है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव विकास को तरजीह दी है और देश को हमेशा एक सूत्र में पिरोया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *