Fri. Apr 10th, 2026

UKSSSC मामला: फिजिकल ट्रेनिंग टीचर तनुज शर्मा गिरफ्तार

logo

समाचार इंडिया/देहरादून।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने नेटबाड़ मोरी राजकीय इंटर कालेज में तैनात फिजिकल ट्रेनिंग टीचर तनुज शर्मा को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ इस मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि गिरफ्तार फिजिकल ट्रेनिंग टीचर ने घर में बैठकर अभ्यर्थियों को परीक्षा पत्र के प्रश्न याद करवाए थे। आरोपित से मामले में अहम जानकारी हाथ लगी है। जांच के दौरान अहम सबूतों के आधार पर तनुज शर्मा को एसटीएफ टीम पूछताछ के लिए लाई। तनुज शर्मा से की गई पूछताछ एवं विवेचना के दौरान मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर देर रात राजकीय इंटर कालेज नैटवाड़ मोरी मे फिजिकल टीचर के रूप मे तैनात तनुज शर्मा को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया लिया। एसटीएफ को ऐसे दर्जनों अन्य परीक्षार्थी के बारे में पुख्ता जानकारी मिली है जो पेपर लीक से पास हुए है और इस कड़ी से जुड़े हुए है।
फिजिकल टीचर तनुज शर्मा की पूछताछ में परीक्षा लीक मामले का मुख्य सरगना एवं कुछ अन्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिनके संबंध में साक्ष्य संकलन एवं जांच की कार्यवाही जारी है। आरोप है कि आरोपित तनुज ने करीब 20 अभ्यर्थियों को अपने घर में परीक्षा से पहले रात को प्रश्न पत्र और उसके उत्तर याद कराए। साथ ही कुछ छात्रों को देहरादून से अन्यत्र स्थान पर ले जाकर भी पेपर लीक किया। पुलिस ने ऐसे सभी अभ्यर्थिओं को आगाह किया है की जिन्होंने अनुचित साधनों से एग्जाम को क्लियर किया है वो स्वम से सामने आकर बयान दर्ज कराए अन्यथा जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बताते चले कि 22 जुलाई को थाना रायपुर पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा मे प्रश्नपत्र लीक आउट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है, जिसमें स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अब तक पूर्व में 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब 17वीं गिरफ्तारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *