Sat. Sep 21st, 2024

मछली का शिकार करने गया युवक बना मगरमच्छ का शिकार

logo

समाचार इंडिया/ रुद्रपुर। रुद्रपुर के  उधमसिंह नगर के बेगुल डेम में मछली  का शिकार करने गए एक शख़्स को मगरमच्छ बेगुल डैम में खींच ले गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव नदी से बरामद कर लिया है। बरामद शव का कमर से नीचे का हिस्सा गायब है। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में बीती रात मछली मारने गए युवक को मगरमच्छ बेगुल डैम में खींच ले गया था। आज सुबह ग्रामीणों ने युवक शव नदी से बरामद कर लिया। शव के कमर के नीचे का हिस्सा गायब है। माना जा रहा है कि उसे मगरमच्छ ने खा लिया होगा।बेगुल डैम में मछली पकड़ने सुखरंजन उम्र 35 वर्ष पुत्र विकास गोलदार निवासी नई बस्ती शाहदौरा थाना पुलभट्टा बुधवार शाम शक्तिफार्म निवासी रिश्तेदार के 15 वर्षीय बच्चे के साथ गया था। इसी दौरान उसे मगरमच्छ पानी मे खींच कर ले गया। सुखरंजन को मगरमच्छ द्वारा खींच ले जाने पर उसके साथ गया बच्चा घबरा गया और बिना कुछ बोले चुपचाप देर शाम अपने घर शक्तिफार्म पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मत्स्य विभाग भी नाव लेकर रात एक बजे तक ग्रामीणों की मदद से शव बरामद करने में जुटा रहा। रात में रेस्क्यू में सफलता नहीं मिल पाई। रात एक बजे के बाद रेस्क्यू बंद कर दिया गया। गुरुवार सुबह ग्रामीण पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह के साथ एक बार फिर शव की तालाश में जुट गए। इसी दौरान डैम के मुहाने से लगभग सौ मीटर की दूरी पर युव का सिर दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। शव बरामद होने की सूचना पर बरा चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट भी मौके पर पहुंच गए।  पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *