Sat. Sep 21st, 2024

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

logo

समाचार इंडिया/लैंसडौन।

अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी” के आह्वान पर आजादी की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर होने वाली “भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा” के तहत अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडौन में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। अनुकृति गुसाईं रावत ने बताया कि गर्व की अनुभूति तब और बढ़ जाती है,जब 1942 की अगस्त क्रांति याद आती है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के नेतृत्व में आज ही के दिन देश भर के लोगों ने “अंग्रेजों भारत छोड़ो” का आवाहन किया और अंग्रेज़ी हुकूमत को पराजित करने की आख़िरी लड़ाई लड़ी। अनुकृति गुसाईं रावत का मानना है कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पूरे देश में एकता, निष्ठा और अखंडता को बरकरार रखने के लिए की जा रही है यह यात्रा ज़िले के विभिन्न विधानसभाओ से लोगों के बीच के प्रति समाज में सौहार्द स्थापित करने के उद्देश्य से होकर गुजरेगी. यात्रा के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने हाथ में तिरंगा लेकर गांव-गांव भ्रमण किया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में राजेंद्र सिंह रावत, विनयपाल नेगी मनदीप पटवाल, प्रमोद रावत, महिंद्र सिंह कंडारी, प्रमोद गुसाईं, देवा देवी ग्राम प्रधान झर्त वा कहीं महिलाओं वा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *