Sat. Sep 21st, 2024

अधिकारियों और कर्मचारियों ने घर घर तिरंगा रैली निकाली

समाचार इंडिया/नैनीताल।

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे घर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घर घर तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ने कहा कि अभियान के लिए तिरंगा स्वयं सहायता समूहों, विकासखंड, पोस्ट ऑफिस आदि से भी प्राप्त किये जा सकते हैं। घर घर तिरंगा अभियान रैली में जिला विकास अधिकारी  गोपाल गिरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ मुकेश सिंह नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह,शिल्पी पंत, अपर सांख्यिकी अधिकारी कमल मेहरा, भूपेंद्र राणा, अर्जुन राणा, अर्चना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *