Sat. Sep 21st, 2024

मुख्यमंत्री ने की हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत

समाचार इंडिया/देहरादून। 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की आज (मंगलवार) सुबह मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क से शुरुआत की।  सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर गांधी पार्क से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी गांधी पार्क से घंटाघर से  एसले हॉल चौक तक जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार,  जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर  समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *